पांच बार के विजेता रोनाल्डो 2007 में फीफा पुरस्कारों के लिए पहली बार नामांकित होने के बाद से सिर्फ दूसरी बार इस सूची में जगह बनाने में असफल रहे। वह 2010 के पुरस्कार की सूची में जगह बनाने से चूक गए थे।

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ते हुए पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं महिला खिलाड़ियों में एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। 

फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के अलावा मिस्र व लिवरपूल के मोहम्मद सालाह का नाम भी था। पंरतु लेवांडोव्स्की ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। 

लेवांडोव्स्की ने 2020-21 सत्र में म्यूनिख के लिए 41 गोल और 2021 के कैलेंडर वर्ष में 43 गोल करके दो बुंडेसलीगा (जर्मनी की शीर्ष फुटबॉल लीग) रिकॉर्ड अपने नाम किए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय टीम के कोच, कप्तान, विशेषज्ञ मीडिया और प्रशंसक फीफा की वेबसाइट पर मतदान के जरिये करेंगे।