भारत को आजाद हुए आज 75 साल हो चुके हैं और पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को आजाद दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर पूर्व कप्तान विराट कोहली, हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत भारत के दर्जनों क्रिकेटर और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं देते हुए देश के बलिदानियों को याद किया है।कप्तान रोहित शर्मा ने तिरंगा पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, "आजादी के 75 साल पूरे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" वहीं, विराट कोहली ने लिखा, "75 गौरवशाली वर्ष। भारतीय होने पर गर्व है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।" महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"