निया शर्मा का म्यूजिक वीडियो फूंक लेइन दिनों धूम मचा रहा है। गाने में उनका हुक स्टेप्स पहले ही पॉपुलर हो चुका है। निया टीवी की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से हैं। वह डांस में कितनी परफेक्ट हैं यह तो उनके प्रशंसक जानते ही हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियोज से चर्चा में रहने वालीं निया अब एक बार फिर से किलर मूव्स दिखा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पोल डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।

निया शर्मा का वीडियो वायरल- कई हिट टीवी शोज कर चुकीं निया अब कुछ हटकर करना चाहती हैं तभी तो वह पोल डांस सीख रही हैं। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह पोल डांस नहीं कर सकती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपनी शारीरिक शक्ति को परखा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- कभी नहीं लगा मेरी हड्डियां टूट रही हैं। प्रेरित करने के लिए यह बहुत अच्छा भाग है।