नई दिल्ली । मानहानि केस में 2 साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी पर इस एक्शन के बाद कांग्रेस सरकार से आर पार के मूड में है। कांग्रेस की ओर से इस मसले पर । वहीं सोमवार से कांग्रेस देशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। पार्टी ने राहुल की सदस्यता को नाक का सवाल बना लिया है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक चुनाव में पूरा दम लगाकर चुनाव जीत हासिल करने को लेकर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है। वायनाड संसदीय क्षेत्र की सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। वहीं सदस्यता रद्द किए जाने के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अहम बैठक की।