उज्जैन ।    मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। मंगलवार सुबह उनकी यात्रा सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के करीब निनोरा में यथार्थ फ्यूचरस्टिक एकेडमी में विश्राम के लिए रुकी है। इसके बाद दोपहर में फिर जैन तीर्थ तपोभूमि के लिए बढ़ेगी। यात्रा को देखते हुए इंदौर रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक को देवास रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।यहां राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमल नाथ ने उनका स्वागत करने पहुंचे स्कूली बच्चों के साथ डांस किया।तपोभूमि में राहुल गांधी भगवान महावीर के दर्शन करने के बाद आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज से मिलेंगे और यहां जैन समाज द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात राहुल गांधी द्वारा तपोभूमि परिसर में बने कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण किया जाएगा।