भोपाल | अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन तहसील हुजूर जिला भोपाल द्वारा नवीन छावनी पठार पर 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जयदीप तिवारी प्रदेश सह सचिव देवेंद्र कुमार अहिरवार संभागीय सचिव कुलदीप शर्मा तहसील अध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष शरद कुमार सोनी युवा अध्यक्ष शाखा कुशवाहा प्रदेश सदस्य पप्पू प्रजापति सह सचिव रितिक कुमार व उपाध्यक्ष रवि प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे इस मौके पर संभागीय सचिव कुलदीप शर्मा ने लोगों को मानव अधिकारों के बारे में जानकारी दी वही जिला अध्यक्ष जानवी ठाकुर ने महिलाओं को मानव अधिकारों के बारे में बताते हुए उनसे आगे आने का आह्वान किया उपाध्यक्ष शरद कुमार सोनी ने सभी को एक साथ मिलकर अपने  अधिकारों के लिए लड़ने की बात कही इस मौके पर काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे लोगों में खासा उत्साह देखा गया कई लोगों ने आगे बढ़कर संगठन में जुड़ने के लिए अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए ।