जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर गांव जल मग्न हो गए हैं। शहरी इलाके में नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर 11 जगह राहत केंद्र खोले गए हैं। इसमें 111 परिवार के 784 सदस्यों को सुरक्षित रखा गया है। निगम प्रशासन द्वारा राहत केंद्र में भोजन व पानी की व्यवस्था की जा रही है। इन लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण कुछ दिनों के लिए राहत केंद्र में आश्रय दिया गया है। जल स्तर कम होने के बाद सभी परिवार अपने-अपने घर चले जाएंगे।यहां  बारिश  के पानी से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष विकास भवन में स्थापित किया गया है।  बारिश  में शहर में जल निकासी की समस्या तथा अरपा नदी में संभावित जल स्तर के बढ़ने से होने वाली समस्या से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।