भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में कार ने बाइक सवार दो दोसतो को जोरादार टक्कर मार दी। घटना में घायल युवको को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिये एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, वहॉ डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत का दोस्त को भी चोंटे आई है। बताया गया है कि रात बारह बजे कमरे पर बर्थ-डे का केक काटने के बाद दोनो दोस्त बाइक से ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो कए। मर्ग कायम कर पुलिस टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है। 
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से भिंड जिले का रहने वाला 29 वर्षीय प्रशांत रजावत अपने दोस्त अंकुर सिंह के साथ यहां जाटखेड़ी इलाके के एक अपार्टमेंट में किराए के कमरा में रहता था। अंकुर भी भिंड का रहने वाला था। प्रशांत एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 18 मार्च को सोमवार को अंकुर का जन्मदिन था। 17 मार्च की रात बारह बजे अंकुर ने अपना बर्थ-डे केक काटा। घर में छोटी सी पार्टी मनाने के बाद दोनों दोस्त खाना खाने के लिए बाइक से वृंदावन ढाबा जाने के लिए निकले थे। बताया गया है कि अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे ग्यारह मील के पास स्थित शनि मंदिर के पास उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों चलती बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकुर के पैर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रशांत के शव को पीएम के लिए भेजते हुए उसके परिवार वालो को हादसे की सूचना दे दी। परिजनो के भोपाल पहुंचने पर प्रशांत के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला दर्ज कर पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक की पहचान जुटाने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।