डरबन । ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले गये गये में एक अजीब वाकया पेश आया। इस मैच में गेंद जब मैदान के बाहर गयी तो एक दर्शक ने उसपर ऑटोग्राफ देकर उसे लौटाया। इस कारण गेंद मिलने तक अंपायर भी परेशान हो गये। हुआ यूं कि दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी के दौरान नए बल्लेबाज फेरेरा का लगाया एक छक्का दर्शक दीर्घा में पहुंच गया। इसके बाद जब गेंद वापस आई तो उसपर ऑटोग्राफ था। आईसीसी नियमों के अनुसार गेंद पर किसी प्रकार का भी निशान नहीं लगाया जा सकता और ऐसे में अंपायरों को इस गेंद को बदलना पड़ा। 
इसका एक वीडिया भी सामने आया है। इसमें लाचलान मैककिर्डी नाम के  टि्वटर अकाऊंट से दो फोटो जारी किये गये। इसमें एक दर्शक गेंद पर ऑटोग्राफ देता दिख रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में अंपायर गेंद को देख रहे हैं और इस ऑटोग्राफ को साफ करने या नई गेंद से रिप्लेस करने पर बात करते दिख रहे हैं।