मुरैना ।   लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि मुफ्त ? की रेबड़ी नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंद महिला व किसानाें की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद है। इसके लिए कर्ज ले रहे हैं तो भी कोई गलत बात नहीं। कांग्रेस को किसने रोका था, कर्ज लेकर लोगों को ऐसी सुविधा देने से। कांग्रेस ने तो प्रदेश की हालत पाकिस्तान जैसी कर दी थी, जहां सड़कें थी नहीं बिजली। कांग्रेस सरकार की साख इतनी खराब थी, कि कोई बैंक कर्ज ही नहीं देता था। बुधवार को मुरैना में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने कहीं।

बुधवार को मुरैना के होटल इंदलोक में किया गया। जनता और जनप्रतिनिधि के बीच हुए जिसमें जनता ने कई सवाल विधायक रजौधा के सामने रखे। इस आयोजन में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा विधायक से तीखे सवाल किए, जिनका विधायक रजौधा ने बड़ी सहजता से जवाब भी दिया। विधायक रजौधा कहा, कि साल 2003 से मप्र सरकार का बजट 23000 करोड़ रुपये होता था, जो वर्तमान में तीन लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपये का है। इन आंकड़ों के साथ गर्व से कह सकता हूं, कि मप्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। बीमारू राज्य का तबका वाला यह राज्य आज विकासशील राज्यों में सबसे आगे है।

शिक्षा की बेहतरी के लिए सीएम राइज स्कूल

भाजपा सरकार ने शिक्षा की बेहतरी के लिए सीएम राइज स्कूल खोले, जहां महंगी फीस वाले निजी स्कूलों की तरह बेहतर शिक्षा की व्यवस्था है। सड़काें की हालत ऐसी थी, कि समर्थकाें के साथ भोपाल टिकट मांगने जाते तो गड्ढों के कारण लोग इतने परेशान हो जाते कि, दोबारा भोपाल जाने तैयार नहीं होते। अब पूरे प्रदेश में चकाचक सड़कें हैं, अकेली जौरा विधानसभा में ही मैंने 100 सड़काें का निर्माण करवाया है।

डबल इंजन की सरकार

उन्हाेंने कहा कि, मोदी व शिवराज सिंह की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को बहुत आगे बढ़ाया है, इसी विकास की दम पर हम आगामी चुनाव में भी बहुमत से सरकार बनाएंगे। बाक्सखेती और किसान खुशहाल हुएविधायक रजौधा ने कहा, कि कांग्रेस के राज में किसान बिजली, सिंचाई, खाद के लिए परेशान था। अब घर, उद्योग व किसानाें काे भरपूर बिजली मिल रही है।

18 फीसद व्याज पर कर्ज दिलाती थी कांग्रेस

कांग्रेस सरकार किसानों को 18 फीसद व्याज पर कर्ज दिलाती थी, हम व्याजमुक्त कर्ज किसान को खेती के लिए दिला रहे हैं। पहले 7.50 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की सुविधा थी, शिवराज सरकार ने इसे 40 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा दिया है। केंद्र और राज्य की सरकार किसान सम्मान निधि के तौर पर हर किसान को साल में 12 हजार रुपये दे रही है, जिससे किसानों को खेती करना आसान हुआ है।

महिलाओं के बारे में सिर्फ भाजपा ने सोचा

विधायक रजौधा ने लाड़ली बहना योजना को महिलाओं के सम्मान व विकास की योजना बताते हुए कहा है, कि ऐसी योजना कांग्रेस भी ला सकती थी, लेकिन महिलाओं के बारे में सिर्फ भाजपा ने सोचा। बाक्सजिन बीहड़ों से कांपते थे, वहां लोग पिकनिक मनाने जा रहेसाल 2003 तक डकैत व बदमाशों का आतंक था, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था, कि प्रदेश में डकैत रहेंगे या फिर शिवराज सिंह।

बीहड़ों के नाम से लोगों की आत्मा कांप जाती थी

भिंड-मुरैना के बीहड़ों के नाम से लोगों की आत्मा कांप जाती थी। कोई बीहड़ाें में जाने की सोच भी नहीं सकता था, आज उन्हीं बीहड़ाें में चंबल सफारी बन गई, जहां लोग सैर-सपाटे व पिकनिक मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ बिना डर के जा सकते हैं, यह वह उपलब्धि है जिसके बारे में कांग्रेस सोच भी नहीं सकती। प्रदेश की जनता भाजपा के शासन में आतंक से मुक्त हुई है।