नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखकर 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने विनोद तावड़े और सांसद दीपक प्रकाश को बिहार की जिम्मेदारी दी है। वहीं, वैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली है। यह सूची भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के द्वारा जारी की गई है।
भाजपा ने प्रभारियों की जो नई लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक सबसे अधिक 3 नेताओं को बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बंगाल में मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सिर्फ एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
भाजपा द्वारा घोषित प्रभारियों की लिस्ट: अंडमान और निकोबार की जिम्मेदारी वाई सत्या कुमार को, अरुणाचल प्रदेश की अशोक सिंघल को, बिहार की विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को, चंडीगढ़ की विजयभाई रूपाणी,  दमन एवं दीव की पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल, गोवा की आशीष सूद को, हरियाणा की बिप्लब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर को, हिमाचल प्रदेश की श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन को, जम्मू-कश्मीर की तरुण चुघ को, झारखंड- की लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक की राधामोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी को, केरल की प्रकाश जावड़ेकर को, लद्दाख की अरविंद मेनन को, मध्य प्रदेश की महेन्द्र सिंह और सीतश उपाध्याय को, ओडिशा की विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी को, पुदुचेरी की निर्मल कुमार सुराणा को, पंजाब की विजयभाई रूपामई और नरिंदर सिंह को, सिक्किम की दिलीप जायसवाल को,  तमिलनाडु की अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी को, उत्तर प्रदेश की बैजयंत पांडा को, उत्तराखंड की दुष्यंत कुमार गौतम को और पश्चिम बंगाल की मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।