भोपाल ।    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व 4 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह भिण्ड, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान धार, रतलाम व इंदौर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा राजनगर, गुन्नौर और पवई, पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय बुरहानपुर, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी एवं श्योपुर जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। 

- केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह 4 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा के खनेता में जनसभा, दोपहर 12.30 बजे छीमका में स्वागत, दोपहर 12.45 बजे गौहद चौराहा पर रथ सभा, दोपहर 1 बजे डांग सरकार में स्वागत, दोपहर 1.15 बजे विरखड़ी में स्वागत, दोपहर 1.30 बजे मेहगांव विधानसभा के डोडरी में स्वागत, दोपहर 1.45 बजे बरहद में स्वागत, दोपहर 2 बजे मेहगांव मुरैना तिराहा पर स्वागत होगा। दोपहर 2.20 मेहगांव विधानसभा के मेहंगाव कार्यालय पर रथ-सभा, दोपहर 2.40 बजे गिजुर्रापुर में स्वागत, दोपहर 3 बजे लाडमपुरा में स्वागत, दोपहर 3.15 बजे अटेर विधानसभा के बरोही में स्वागत, दोपहर 3.30 बजे नायब ऐतहार मोड पर स्वागत, शाम 3.45 बजे पिडोरा में स्वागत होगा। शाम 4 बजे होटल विरासत से रथसभा, शाम 4.15 बजे भिण्ड विधानसभा के दहोबा मोड पर स्वागत, शाम 4.25 बजे भारोली तिराहा पर स्वागत, शाम 4.35 बजे आर्य नगर चौराहा पर स्वागत होगा। शाम 4.40 बजे भिण्ड के खण्डा रोड पर आमसभा, शाम 6 बजे अटेर विधानसभा के फूप में स्वागत एवं शाम 6.30 बजे भोनपुरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। 

- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 नवंबर को प्रातः 11 बजे धार की मनावर विधानसभा में, दोपहर 12.05 बजे धार की गंधवानी विधानसभा में, दोपहर 13.10 बजे सरदारपुर विधानसभा में, दोपहर 2.15 बजे रतलाम में, शाम 5.15 बजे धार विधानसभा में, शाम 6.30 बजे इंदौर की डॉ. अंबेडकर नगर (महू) विधानसभा में, शाम 7.30 बजे इंदौर की राउ विधानसभा में, रात्रि 8.30 बजे इंदौर-5 विधानसभा में, रात्रि 9.20 बजे इंदौर-3 विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 4 नवंबर को प्रातः 11 बजे राजनगर पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे गुन्नौर की मंडल बैठक में भाग लेंगे। श्री शर्मा शाम 4.15 बजे पवई और शाम 7 बजे बहोरीबंद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

- पार्टी के रार्ष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय 4 नंवबर को दोपहर 12ः30 बजे बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा में रोड शो व जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 3ः00 बजे बुरहानपुर के नेपानगर विधानसभा के ग्राम दरियापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

- केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 4 नंवबर को दोपहर 12ः00 बजे झाबुआ विधानसभा में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके पश्चात दोपहर 2ः00 बजे झाबुआ विधानसभा के राणापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4ः00 बजे अलीराजपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेगे। उसके पश्चात रात्रि 8ः00 बजे इंदौर में जनजाति मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

- केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 नंवबर को दोपहर 12ः30 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के करेरा में, दोपहर 1ः35 बजे करैरा के सिरसोद गांव में, दोपहर 1ः45 बजे पिछोर विधानसभा के मानपुरा में, दोपहर 2ः00 बजे बोंटी में, दोपहर 2ः15 बजे पागरा में, दोपहार 2ः30 बजे ताला में, दोपहर 2ः40 बजे बदरवाद में, दोपहर 2ः55 बजे पिछोर में, शाम 4ः05 बजे श्योपुर विधानसभा में एवं शाम 7.20 बजे ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।