सूरत | एक जमाना था जब बेहद कोमल सी भावनाएं जुड़ी रहती थी मामा से| हर प्यारी चीज मामा से जोड़ दी जाती थी| बेहद प्यारे मामा से भांजा-भांजियों को काफी लगाव होता था| आज के आधुनिक युग में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इस प्यारे रिश्ते काफी महत्व देते हैं| सूरत में एक मामा ने अपने दो भांजियों के लिए चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन कर सिद्ध कर दिया है कि उसके जीवन में इन रिश्तों का कितना महत्व है| सूरत के सरथाणा क्षेत्र निवासी और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े ब्रिजेश वेकरिया के यहां एक नहीं दो बेटियों का जन्म होने से परिवार में खुशी छा गई| जुड़वा भांजियों के जन्म के बाद ब्रिजेश वेकरिया ने उनके लिए चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन खरीद ली है| आज तक चंद्रमा पर इतनी छोटी आयु के जुड़वा बच्चों के नाम कोई जमीन नहीं है| लेकिन ब्रिजेश वेकरिया ने अपनी जुड़वा भांजियों के लिए चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन खरीद कर एक रिकार्ड बना दिया| ब्रिजेश वेकरिया ने अपनी बहन दया से दोनों भांजियों के दस्तावेज लेकर अमेरिका स्थित लुनार लैन्डर्स नामक कंपनी में चंद्रमा पर जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया था| कंपनी के आवेदन स्वीकार करने से ब्रिजेश वेकरिया की दोनों भांजिया चंद्रमा पर जमीन की मालिक बन गई हैं| चंद्रमा पर जमीन खरीदने के बारे में कई वेबसाइट हैं| ये सभी वेबसाइट चंद्रमा पर जमीन बेचने का दावा करती हैं| लेकिन चंद्रमा पर जमीन किससे खरीदने यह काफी महत्वपूर्ण है| सूरत के ब्रिजेश वेकरिया इस बारे में काफी रिसर्च किया और उसके बाद पता चला कि अमेरिका स्थित लुनार लैंडर्स कंपनी के माध्यम से चंद्रमा पर जमीन खरीदी जा सकती है| ब्रिजेश पटेल ने तीन महीने तक कंपनी के साथ मेइल के जरिए बातचीत की और विश्वास होने के बाद चंद्रमा पर जमीन खरीदी| ब्रिजेश ने चंद्रमा पर जो जमीन खरीदी है वह अमेरिका की लुनार सोसायटी के क्षेत्र की मानी जाती है| इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अंतरिक्ष में अपना दावा नहीं कर सकता|