सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में चर्चा बटोर रही है। वेडिंग फंक्शन के बाद रविवार को न्यूली वेड कपल करण देओल और द्रिशा अचार्या के लिए वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई। जहां, लगभग पूरा बी-टाउन पहुंचा। इनमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अनबन की खबरें आ रही थी। मीडिया में दोनों के सेपेरेशन की खबरें जोरो पर थी, लेकिन करण देओल और द्रिशा अचार्या के रिसेप्शन में दोनों ने साथ एंट्री कर इन सभी अफवाहों पर रोक लगा दी।

रणवीर के लुक ने खींचा ध्यान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग के अलावा एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा और वो है एक्टर का लुक। दरअसल, रणवीर अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट के लिए ट्रोल होते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया कि देखने वाले हैरान रह गए।

वायरल हुआ वीडियो

करण देओल और द्रिशा अचार्या के रिसेप्शन में रणवीर सिंह व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल आउफिट में पहुंचे और हैंडसम लग रहे थे। एक्टर का ये पार्टी परफेक्ट लुक जैसे ही मीडिया में सामने आया पहले तो नेटिजन्स हैरान हुए, लेकिन बाद में एक्टर की तारीफ की।

क्या बोले लोग ?

रणवीर सिंह के लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "रणवीर बहुत अच्छे लग रहे हैं। ये जितना क्रेजी लुक में नजर आता है उतना ही सिंपल लुक भी कर लेता है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "भाई के कपड़े पहली बार अच्छे लग रहे हैं।"