रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को एक रूसी निर्मित कार उपहार में दी है। यह दोनों नेताओं के बीच के आपसी मजबूत संबंधों को दर्शा रहा है।

स्थानीय समाचार एजेंसी ने का हवाला देते हुए बताया कि यह उपहार दोनों नेताओं के बीच विशेष व्यक्तिगत संबंधों का स्पष्ट प्रदर्शन है।"

किम जोंग उन ने किया धन्यवाद

रूस ने कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के सचिव और उत्तर कोरियाई नेता की बहन किम यो-जोंग को वाहन उपहार में देने की जानकारी दे दी है। किम यो-जोंग ने किम जोंग उन को पुतिन के उपहार के लिए रूसी पक्ष को धन्यवाद दिया।

पुतिन ने राष्ट्रपति वाहन में कराया सफर

पिछले साल सितंबर में, पुतिन ने शिखर सम्मेलन के लिए रूस में वोस्तोचन अंतरिक्ष बंदरगाह की अपनी यात्रा के दौरान किम जोंग उन को अपना वाहन ऑरस सीनेट लिमोसिन दिखाई थी। पुतिन ने उन्हें रूस निर्मित लग्जरी वाहन में सफर भी कराया था।

UNSC की प्रस्ताव का उल्लंघन

बता दें कि किम जोंग उन को रूसी राष्ट्रपति का उपहार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हो सकता है, जो उत्तर कोरिया को ऑटोमोबाइल सहित लग्जरी सामानों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाता है।

किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए विभिन्न वाहनों, मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास वाहनों, जिसमें एक लिमोसिन भी शामिल है, उसमें सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई है।

रूस के लिए रवाना कोरियाई अधिकारी

इस बीच, प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन और खेल मामलों के प्रभारी उत्तर कोरियाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रूस के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तर कोरिया के उप मत्स्य पालन मंत्री सोन सोंग-कुक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मत्स्य पालन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए रविवार को रूस के लिए रवाना हुए।

उत्तर कोरिया के उप खेल मंत्री ओ क्वांग-ह्योक दोनों देशों के बीच 2024 खेल विनिमय प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के लिए एक समारोह में भाग लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुए हैं।