टोक्यो । टोक्यो के एक रेलवे स्टेशन पर मल्टीलिंगुअल टूल का परीक्षण किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को उनकी भाषा में सवाल पूछने और जवाब मिलने की सुविधा होगी। जिसकी जो भाषा होगी, वह उसमें अपना प्रश्न पूछेगा। उसे उसी भाषा में उत्तर दिया जायेगा। इस टूल में अलग-अलग भाषाओं के ट्रांसलेशन की सुविधा दी गई है। परीक्षण के तौर पर इसे अभी एक स्टेशन पर लगाया गया है। सफल होने पर इसे अन्य स्टेशनों पर भी लगाया जाएगा।