लंदन  । अचानक एक अंग्रेज म‎हिला का उच्चारण रातों रात बदल गया। इसके बाद वह सीधे डॉक्टर के पास गई तो हैरान रह गई ‎कि उसे एक बीमारी थी, ‎जिसकी वजह से ऐसा हुआ। जानकारी के अनुसार इंग्लैंड की एक महिला जब रात में सोई तो उसका उच्चारण अंग्रेज जैसा था पर अगले दिन उसका उच्चारण पूरी तरह बदल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के लिंकनशायर की रहने वाली जो कोल्स एक अंग्रेज हैं। उनका एक्सेंट यानी उच्चारण भी एक अंग्रेज महिला जैसा ही था पर न जाने कैसे एक रात उनका उच्चारण बदल गया। वो जब सुबह सोकर उठीं तो उनका उच्चारण पहले अंग्रेज से जर्मन जैसा हुआ और अब वेल्श यानी वेल्स में रहने वाले लोगों की तरह वो बोलने लगी हैं। वो इतनी हैरान हुईं कि तुरंत ही डॉक्टर के पास चली गईं। हालां‎कि साल 2022 में उनको फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर निकला था। अब उन्हें लगता है कि उन्हें फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम है। उनके उच्चारण में बदलाव होने से उनकी नौकरी पर भी असर पड़ता है। वो एक पब में काम किया करती थी, पर एक्सेंट बदलने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। 
जानकारी के अनुसार उनका उच्चारण हर 6 हफ्ते में बदल जा रहा था। अब वो वेल्श की तरह बोल रही हैं। उसने कहा यह दूर नहीं जाएगा, मुझे लगता है कि यह अटका हुआ है। मैं काम से दूर आई हूं क्योंकि मैं छह सप्ताह पहले इस उच्चारण के साथ उठी थी। पहले, यह एक मजबूत जर्मन उच्चारण की तरह था और अब मुझे विश्वास है यह एक वेल्श उच्चारण है। ‎विशेषज्ञों की मानें तो एफएएस के दर्जनों मामले न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं, और कोल्स का कहना है कि वह क्रोनिक दर्द, स्पीच प्रॉब्लम्स और मोटर नियंत्रण की हानि से भी पीड़ित हैं। सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी अस्पताल में जो विशेषज्ञ के लिए रेफरल प्राप्त करने में विफल रहीं वह अब चिकित्सा सहायता के लिए एक न्यूरोलॉजिस्ट को ढूंढ रही हैं।