बिलासपुर। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते समय युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम जांच करने तत्काल घटना स्थल पहुंची। पुलिसकर्मी घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे। केजुअल्टी वार्ड के डाकटरों ने तत्काल इलाज शुरू किया है। फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़ के रहने वाले चालीस वर्षीय व्यास नारायण पिता होरीलाल सूर्यवंशी रोजी मजदूरी का काम करते हैं।सोमवार की शाम वे अपनी मोटरसाइकिल से चकरभाठा जा रहे थे। वे तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल को चला रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर व्यास नारायण बाइक से गिर गए। वे करीब 20 फीट दूर फेंका गया। हादसा के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। व्यास नारायण के एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूट गई। चेहरे में गंभीर चोट लगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। डायल 112 के आरक्षक रजेश श्रीवास और चालक दुर्गेश साहू मदद करने तत्काल घटना स्थल पहुंचे। हाथ व पैर की हड्डी टूटने से बहूत ज्यादा खून बह रहा था।